शुकुलपुर में भागवत कथा:कार्यक्रम के समापन पर गुरुजनों और यजमानों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
सुल्तानपुर में भदैया ब्लॉक के ग्राम सभा सेमरी पुरुषोत्तमपुर (शुकुलपुर) स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के अंतिम दिन भी पंडाल में भक्तों की भीड़ रही। अयोध्या के श्रीराम जानकी मंदिर, कनीगंज, श्रीधाम से पधारे आचार्य देशिकेन्द्रभूषणाचार्य महाराज (दिलीप मिश्र) ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रत्याशी सोहित दुबे, अंबरीष सिंह, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजेश चौरसिया और विधायक पीआरओ मोनू गुप्ता समर्थकों के साथ पहुंचे। सोहित दुबे ने व्यास पीठ पर विराजमान गुरुजनों और यजमानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कथा पंडाल में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, बूथ अध्यक्ष संदीप पांडे, रमेश पाठक, रमेश पांडे, मेवालाल जायसवाल, राधेश्याम मिश्रा, प्रकाश चंद्र शुक्ला, बाबू भगवान बक्श सिंह, चंद्रदेव तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह, प्रदीप दुबे, सुरेश पांडे, सनी श्रीवास्तव, प्रभाशंकर गुरुजी, संजय पांडे, राहुल सिंह, सूरज सिंह, हेमंत तिवारी, सत्यम शास्त्री, सहजराम तिवारी, कृष्णा तिवारी, अनिल सिंह, मनीष सिंह, अवधेश त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी और लवकुश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में शुक्ला परिवार के हरिकेश शुक्ला, गणेश शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, अशोक शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला, शिवेंद्र शुक्ला, देवांश शुक्ला, रुद्र शुक्ला और सूर्यांश शुक्ला ने क्षेत्र के लोगों का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)