त्योहार पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं:आजमगढ़-उधना ट्रेन 6 नवंबर को रवाना होगी, सूबेदारगंज-शकूरबस्ती ट्रेन के दो-दो फेरे होंगे

Nov 06, 2026 - 07:46
0
त्योहार पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं:आजमगढ़-उधना ट्रेन 6 नवंबर को रवाना होगी, सूबेदारगंज-शकूरबस्ती ट्रेन के दो-दो फेरे होंगे
फिरोजाबाद में त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। आजमगढ़ से उधना के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जबकि सूबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों का टूंडला स्टेशन पर ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। आजमगढ़-उधना स्पेशल ट्रेन छह नवंबर को चलेगी प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05017 आजमगढ़-उधना एकतरफा स्पेशल छह नवंबर को दोपहर 2 बजे आजमगढ़ से रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन सात नवंबर की सुबह 5:50 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए रात 11:10 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन में आईसीएफ के 16 कोच लगाए गए हैं। शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल 6 और 7 नवंबर को चलेगी वहीं, ट्रेन संख्या 04420 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल छह और सात नवंबर को शाम 6:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। यह दिल्ली, गाजियाबाद, खुर्जा, अलीगढ़ और हाथरस होते हुए रात 11:10 बजे टूंडला पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा और कानपुर होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 7 और 8 नवंबर को चलेगी इसी तरह ट्रेन संख्या 04419 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल सात और आठ नवंबर को दोपहर 12:30 बजे सूबेदारगंज से चलेगी। यह निर्धारित मार्ग से होते हुए रात 8:05 बजे टूंडला पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद शकूरबस्ती के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के 13 तथा एसएलआर के दो सहित कुल 15 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User