स्कूल की छत से गिरकर घायल युवक की मौत:उन्नाव में अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, काम के दौरान हुआ हादसा
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की छत से गिरकर घायल हुए 45 साल के राम किशोर की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में मियागंज CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम चार बजे शुक्लागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्कूल की छत से नीचे गिर गए थे राम किशोर राम किशोर ग्राम पंचायत सरंबा के मजरा मदारी खेड़ा के रहने वाले थे। मंगलवार शाम वे सरंबा स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत पर किसी काम से चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव मौत की सूचना पर रसूलाबाद चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मजदूरी कर चलाते थे परिवार का खर्च राम किशोर मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी नीलम करीब 16 साल पहले अपने देवर के साथ चली गई थीं। उनका 19 साल का बेटा संदीप सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन गांव में अपने ननिहाल में रहता है। संदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पिता का शव शुक्लागंज घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)