सम्भल में CHO ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा:नियमितीकरण, मानदेय और ट्रांसफर जैसी कई सुविधाओं की मांग की

Sep 25, 2026 - 11:15
0
सम्भल में CHO ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा:नियमितीकरण, मानदेय और ट्रांसफर जैसी कई सुविधाओं की मांग की
सम्भल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी कई मांगों को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (ACHOUP) के पदाधिकारियों ने CMO और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम अभिमन्यु को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, CMO कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को मांगों के बारे में बताया गया। ज्ञापन में CHO कैडर बनाने, नियमितीकरण करने, AB-HWC के हिसाब से मानदेय देने की मांग की गई है। इसके साथ ही PBI को मानदेय में शामिल करने और नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर प्राथमिकता देने की बात कही गई। CHO ने खाली पदों पर ट्रांसफर की सुविधा, स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की भी मांग की है। स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका जिला अध्यक्ष सचिन यादव ने बताया कि CHO ग्रामीण इलाकों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने सरकार से CHO की समस्याओं को जल्द हल करने की अपील की। जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन CHO के हितों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने रखता रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन ने 28 और 29 सितंबर को कार्यक्रम तय किए हैं। 30 सितंबर को लखनऊ में एक सामूहिक कार्यक्रम होना है। कई CHO भी ज्ञापन सौंपने पहुंचे ज्ञापन देने वालों में गुन्नौर ब्लॉक से प्रदीप और दीपक कश्यप, असमोली से मोनीश, पवन, रवि, पापिन, आदिल और मोहम्मद तमीम शामिल थे। जुनावई से मीनाक्षी, नीरज, लवली, मीरा, आलोक और आकाश, पवांसा से जुनैद, शशांक, जनक और योगेंद्र मौजूद रहे। रजपुरा से जनक सिंह और रवि समेत कई CHO भी ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User