संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरा छाया:विजिबिलिटी 150 मीटर रही, तापमान 11 डिग्री; AQI 303 के साथ रेड जोन में पहुंचा

Nov 26, 2026 - 08:57
0
संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरा छाया:विजिबिलिटी 150 मीटर रही, तापमान 11 डिग्री; AQI 303 के साथ रेड जोन में पहुंचा
संभल के ग्रामीण इलाकों और मेरठ-बदायूं व आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, शहरी इलाकों में लगातार आठवें दिन कोहरे से राहत रही। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई। सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले स्तर से एक डिग्री कम है। गुरुवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 7:30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 303 के साथ रेड जोन में रहा। सुबह 8 बजे यह घटकर 281 दर्ज हुआ और पर्पल जोन में रहा। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। इस सप्ताह 3 डिग्री गिर सकता है तापमान मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट और कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया था। अब तक इस सप्ताह पारा 2 डिग्री गिर चुका है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह खेतों में काम पर जाने वाले किसानों और रोजगार के लिए निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे से हाईवे पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। कम दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही। चंदौसी जंक्शन पहुंचने वाली लखनऊ लिंक एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और गरीब रथ अपने निर्धारित समय से 10 से 20 मिनट आगे-पीछे चल रही हैं। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू गारमेंट्स दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर के आखिरी दिनों से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बाजार में लोगों ने गर्म कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। धूप निकलने पर दिन में गर्मी रहती है, जबकि सुबह और शाम ठंडक महसूस होती है। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102 अधिक बारिश दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User