तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर हाईवे पर पलटी, दो घायल:फिरोजाबाद में देर रात हुआ हादसा, आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला

Nov 26, 2026 - 08:57
0
तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर हाईवे पर पलटी, दो घायल:फिरोजाबाद में देर रात हुआ हादसा, आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला हादसा हाईवे पर जयना कोल्ड स्टोर के सामने हुआ। कार के पलटने और रेलिंग टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे दोनों सवारों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए भेजा इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। कार के पलटने और रेलिंग टूटने से हाईवे पर कुछ देर तक हलचल का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User