चारपाई में लगी आग, 9 माह के बच्चे की मौत:बागपत में मोमबत्ती के गिरने से हादसे का अंदेशा, भाईयों के बीच हुई थी लड़ाई
बागपत में बुधवार शाम चारपाई में आग लगने से नौ माह का बच्चा झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। चारपाई पर लेटा था बच्चा, पास में रखी थी मोमबत्ती मामला जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा महादेव गांव का है। गौरव पुत्र ओमपाल का बेटा विशिष्ट उर्फ आरव घर में चारपाई पर लेटा था। उसकी मां डोली ने उसे चारपाई पर लिटाया था। पास में मोमबत्ती रखी हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोमबत्ती चारपाई पर गिरने से आग लग गई और बच्चा झुलस गया। हालांकि, आग लगने की असल वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दिन में दोनों भाइयों के बीच हुई थी कहासुनी बताया गया है कि बुधवार दिन में गौरव और उसके भाई विपिन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की थी। ASP ने मौके पर पहुंचकर दिए जांच के निर्देश बुधवार शाम करीब सात बजे बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बागपत के एडिशनल SP प्रवीण सिंह चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)