संतकबीरनगर आज आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के बाद होटल का करेंगे उद्घाटन

Nov 11, 2026 - 13:14
0
संतकबीरनगर आज आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के बाद होटल का करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक बुधवार को संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वह करीब दो घंटे जिले में रुकेंगे। इस दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिला अस्पताल में देखेंगे स्वास्थ्य सुविधाएं कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1:10 बजे डिप्टी सीएम जिला अस्पताल पहुंचेंगे। यहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, इलाज की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। होटल का उद्घाटन कर लखनऊ रवाना होंगे दोपहर 2:10 बजे बृजेश पाठक होटल द वेलेंसिया का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ रवाना होंगे। प्रशासन ने की तैयारियां डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की हैं। सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User