सोनभद्र में 4 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती:शक्तिनगर और अनपरा थाने के प्रभारी बदले, विनय प्रभाकर साहनी बने पिपरी के सीओ
सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले में चार पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की है। इनमें दो क्षेत्राधिकारी, एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल में शक्तिनगर और अनपरा थानों के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दुद्धी के क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को पिपरी का सीओ बनाया गया है। उनके क्षेत्र में पिपरी, अनपरा और शक्तिनगर थाने शामिल होंगे। इसके अलावा उन्हें साइबर थाना, साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण और सामुदायिक पुलिसिंग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अजय सिंह चौहान को मिली दुद्धी की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को दुद्धी का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके क्षेत्र में दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने शामिल रहेंगे। स्वतंत्र कुमार सिंह बने शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस एवं जनसुनवाई सेल से हटाकर शक्तिनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे उपनिरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति को अनपरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गैर जनपद तबादले पर दो निरीक्षक कार्यमुक्त गैर जनपद तबादले के चलते निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय और निरीक्षक राजेश जी चौबे को कार्यमुक्त कर दिया गया है। सत्येंद्र कुमार राय शक्तिनगर थाना प्रभारी थे, जबकि राजेश जी चौबे अनपरा के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)