सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाएं:भाजपा महानगर जिला प्रभारी ने प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Sep 26, 2026 - 21:47
0
सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाएं:भाजपा महानगर जिला प्रभारी ने प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
भाजपा प्रयागराज महानगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने अपने पहले नगर आगमन पर ही 2027 विधानसभा चुनाव का लक्ष्य तय कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का विजय परचम लहराने का संकल्प लें। साथ ही अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। शनिवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया। 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से करें काम राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबसे अधिक संघर्ष और त्याग किया है। इसी विचारधारा के कारण जनता ने भाजपा को मजबूत जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए "राष्ट्र प्रथम" की भावना सर्वोपरि है। बूथ मजबूत करने पर दिया जोर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं। ऐसे में संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और बूथ समितियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना अपने संबोधन में राकेश त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, उन्हें राम जन्मभूमि पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता इससे पहले महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राकेश त्रिवेदी का अंगवस्त्र और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अजय सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीप द्विवेदी ने दिया। समारोह में महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User