सुबह ठंड रहेगी, तीन दिन में 4°C गर्म हुई रात:पूर्वी हवाओं ने रोकी सर्दी की रफ्तार, तापमान में गिरावट के आसार कम
अकवन तूफान के असर से पूर्वी हवाओं ने कानपुर में ठंड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते तीन दिनों में रात का पारा चार डिग्री तक चढ़ गया है। फिलहाल तापमान स्थिर रहने या इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को सुबह ठंड रहेगी, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा। तापमान में गिरावट के आसार नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 19 नवंबर को रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था, जो 22 नवंबर को बढ़कर 13.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अकवन तूफान के प्रभाव से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इनके कारण कानपुर में आने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव रुक गया है। आने वाले दिनों में जब उत्तर-पश्चिमी हवाएं दोबारा सक्रिय होंगी, तब तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तब तक रात के तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं। दिन में तेज धूप, सुबह-शाम ठंड का एहसास रविवार को सुबह के समय ठंड महसूस हुई, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म रहा। सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)