तांत्रिक के दिए नारियल को फेंककर छात्रा ने लगाई छलांग:प्रतापगढ़ की लड़की का 18 घंटे बाद मिला शव, 22 किमी दूर बहकर पहुंचा

Sep 25, 2026 - 21:52
0
तांत्रिक के दिए नारियल को फेंककर छात्रा ने लगाई छलांग:प्रतापगढ़ की लड़की का 18 घंटे बाद मिला शव, 22 किमी दूर बहकर पहुंचा
सुल्तानपुर में गुरुवार शाम गोमती नदी में छलांग लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी सोनी शर्मा का शव करीब 18 घंटे बाद शुक्रवार शाम 4 बजे बरामद हुआ। कादीपुर के देवाड़ घाट पुल से छलांग लगाने के बाद उसका शव करीब 22 किलोमीटर दूर करौंदीकला के गुदरा घाट के पास मिला। अयोध्या से आई एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नदी में तलाश अभियान चलाया। झाड़-फूंक कराकर लौट रहा था परिवार सोनी प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन साल पहले भाई गुड्डू की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर परिवार झाड़-फूंक कराने लगा था। पुल पर नारियल फेंकते समय नदी में कूदी गुरुवार को सोनी के पिता लाल प्यारे शर्मा उसे कादीपुर थाना क्षेत्र के पांडेबाबा पारस पट्टी में झाड़-फूंक कराने के बाद घर लौट रहे थे। देवाड़ घाट पुल पर तांत्रिक के दिए नारियल को नदी में फेंकते समय सोनी ने अचानक गोमती में छलांग लगा दी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों के बाद पहुंची SDRF घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बाद में अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने शुक्रवार सुबह से शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम 4 बजे गुदरा घाट के पास शव बरामद कर लिया गया। परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इनकार सोनी के पिता सैलून चलाते हैं। शव मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User