दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर डिवाइडर से टकराई कार,ड्राइवर की मौत:शामली में करीब 100 मीटर तक घिसटती गई, डिवाइडर से टकराने की आशंका
शामली में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर चालक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिवाइडर से टकराने के बाद 100 मीटर तक घिसटी कार थाना प्रभारी बाबरी कुलदीप कुमार के अनुसार, मृतक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी 30 वर्षीय विशाल पुत्र अश्विनी के रूप में हुई है। विशाल अपने दोस्त की गाड़ी लेकर दिल्ली की ओर से आ रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। घटनास्थल पर पुलिस को कोई दूसरा वाहन नहीं मिला। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी नहीं था। हालांकि, पुलिस दूसरे वाहन की संभावित टक्कर के एंगल से भी जांच कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। हाइड्रा से हटवाया क्षतिग्रस्त वाहन हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर पड़ा होने से यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)