तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:मऊ में एक ही गांव के 4 लोग गंभीर घायल, डिग्री कॉलेज के सामने देर रात हुआ हादसा

Nov 26, 2026 - 07:19
0
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:मऊ में एक ही गांव के 4 लोग गंभीर घायल, डिग्री कॉलेज के सामने देर रात हुआ हादसा
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में सर्वोदय डिग्री कॉलेज के सामने बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही गांव के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। मऊ की ओर से आ रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव के निवासी हैं। घायलों की पहचान विक्रम चौहान (65), मिथिलेश (33), अभिषेक राजभर (24) और आर्यन (15) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से आ रही थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में उन्होंने मदद की। सूचना मिलने पर घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को बेहतर इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User