तेंदुए ने चार साल के मासूम पर किया हमला:गले और सिर को नोचा; बहराइच में ग्रामीणों के शोर मचाने पर खेत में भागा
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में शनिवार को तेंदुए ने चार साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी जंगल की ओर से आए तेंदुए ने उसे दबोच लिया। हमले में बच्चे के गले और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो शोर मचाते हुए तेंदुए को खदेड़ा। इसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। घायल बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घर के पास खेल रहा था मासूम जानकारी के मुताबिक, निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म गांव निवासी चार वर्षीय अवियांश घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से तेंदुआ आ गया और बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे के गले और सिर को बुरी तरह नोच दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। लोगों की भीड़ और शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में भाग गया। इसके बाद वह खेत में छिप गया। सीएचसी में कराया गया भर्ती घटना के बाद परिजन घायल अवियांश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत हमले के बाद ग्रामीणों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। गांव के लोगों में बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)