टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:साथी और चालक घायल, पीलीभीत में रामपुर मिश्र तिराहे के पास हादसा

Nov 07, 2026 - 10:27
0
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:साथी और चालक घायल, पीलीभीत में रामपुर मिश्र तिराहे के पास हादसा
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रामपुर मिश्र तिराहे के पास टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक चला रहे सोनू (21) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे पंकज गंभीर रूप से घायल हुए। टेंपो चालक फैजान को भी चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। टेंपो नंबर यूके 06 टीए 6525 को फैजान पुत्र साबिर चला रहा था। वह बहेड़ी का रहने वाला है। टेंपो विपरीत दिशा से आ रहा था, तभी उसकी सामने से आ रही बाइक नंबर यूपी 25 बीएस 2628 से टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल बाइक पर सोनू पुत्र लालाराम जाटव और पंकज पुत्र सुंदरलाल कश्यप सवार थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सोनू की मौत हो गई। पंकज (24), निवासी गन नवादा करिया, थाना जहानाबाद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। फैजान (25) को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया जहानाबाद थाना अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सोनू का शव पहले जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। उसे जिला अस्पताल की मर्चरी भेजने की प्रक्रिया की गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। हादसे के संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User