टीचर के ट्रॉली बैग से 20 लाख के जेवर चोरी:हरदोई में भांजे की शादी में रोडबेज बस से जा रहे थे
हरदोई में रोडवेज बस में फर्रुखाबाद जा रहे एक सहायक अध्यापक के ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के जेवर और 57 हजार रुपए नकद पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी रावेंद्र कुमार पीलीभीत जिले के प्राथमिक विद्यालय तुर्किया में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में उनकी बड़ी बहन माया देवी रहती हैं। उनके बेटे अवनीश की 21 नवंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए रावेंद्र 20 नवंबर को पत्नी रंजना, बेटे लव, भतीजियों प्रीति और प्रिया तथा भतीजे सत्यम के साथ हरदोई रोडवेज बस स्टेशन से फर्रुखाबाद जाने वाली बस में सवार हुए थे। ड्राइवर की सीट के पीछे रखा था ट्रॉली बैग परिवार के पास चार थैले और एक ट्रॉली बैग था। ट्रॉली बैग ड्राइवर की सीट के ठीक पीछे रखा हुआ था। वहां पहले से तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे थे। तीनों ने निबिया चौराहे तक का टिकट लिया था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद रावेंद्र ने सामान संभाला तो ट्रॉली बैग का ताला टूटा और चेन खुली मिली। बैग से जेवर और नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। 12 अंगूठियां, मंगलसूत्र और सोने की चेन भी चोरी रावेंद्र के मुताबिक, बैग में उनकी और पत्नी की 12 सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल समेत करीब 20 लाख रुपए के आभूषण रखे थे। इसके अलावा 57 हजार रुपए नकद भी थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद 22 नवंबर को हरदोई लौटकर उन्होंने शाम कोतवाली में तहरीर दी। 23 नवंबर की दोपहर पुलिस पीड़ित को लेकर रोडवेज बस स्टेशन पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)