बागपत एएसपी ने यमुना घाट की सुरक्षा व्यवस्था देखी:श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील
बागपत में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान और सीओ सुकन्या शर्मा ने यमुना घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियां देखीं। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एडिशनल एसपी थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र के यमुना घाट पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए और श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाकर स्नान न करने की अपील की। घाट पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे ड्यूटी में लापरवाही न करें और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। बागपत के अलग-अलग घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बागपत एसपी पूर्णेन्दु और एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)