मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना; भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर
नमस्कार, कल की बड़ी खबर यूपी से है, सपा ने अपने चुनावी वादे में युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया। हम आपको यह भी बताएंगे कि किस मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोना और इसकी कीमत कितनी है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता: शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा-पत्र जारी किया। युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने का ऐलान किया गया है। 2022 के वादे दोहराए, पैकेज बढ़ाया: अखिलेश ने 2022 के किसान कर्जमाफी, MSP, रोजगार और पेंशन जैसे वादे फिर दोहराए हैं। हालांकि, इस बार रकम बढ़ाई गई है। 2022 में जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन का वादा था, जबकि 2027 में बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों और कारीगरों को 40 हजार रुपए सालाना देने की बात कही गई है।
पूरी खबर पढ़ें… 2. सरकार ने एक-एक दिन का संसद सत्र बुलाया; महिला आरक्षण बिल लाने की अटकलें केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। परिसीमन से जुड़ा संसोशन बिल आ सकता है: महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा की अटकलें हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों सदनों की बैठक को इसी विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 3. तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया: कीमत करीब 208 करोड़ रुपए तिरुमला के तिरुपति मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपए है। यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने दिया है। किसी भक्त का अब तक सबसे बड़ा चढ़ावा: दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने मंदिर में भगवान वेंकटेश का मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ावे में दिए। TTD के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है। पूरी खबर पढ़ें… 4. ज्यादा चीनी-नमक-फैट वाले फूड पैकेट पर अलग निशान लगेंगे: सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने खाने-पीने की पैकेट वाली चीजों पर वॉर्निंग सिंबल यानी खतरे का निशान लगाने को कहा है। जिन चीजों में चीनी, नमक या फैट ज्यादा होगा, उनके पैकेट पर अलग-अलग लाल निशान लगाने होंगे। हर निशान छह कोनों वाला होगा। शुगर-फैट का कैसे पता चलेगा: कोर्ट ने कहा कि चीनी की मात्रा का पता लगाने के लिए कुल शुगर और फैट का पता लगाने के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। FSSAI को वैज्ञानिक जांच के आधार पर इनकी तय सीमा फिर से तय करनी होगी। पूरी खबर पढ़ें… 5. वॉट्सएप में 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे: टेक्स्ट-फोटो और वीडियो भेज सकेंगे वॉट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए। यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। वॉट्सएप के नए फीचर में क्या: पूरी खबर पढ़ें… 6. इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर: श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई है। टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 317 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका चौथी बार फाइनल में: इस जीत के साथ श्रीलंका चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जिंदा रहते अंतिम संस्कार की बुकिंग, नया स्टार्टअप शुरू अब लोग अपनी मौत के बाद होने वाले अंतिम संस्कार की बुकिंग भी जीते-जी करा रहे हैं। दिल्ली की एक स्टार्टअप ने इसके लिए तीन पैकेज बनाए हैं, जिनकी कीमत 29,999 से 1.49 लाख रुपए तक है। इनमें फूलों की सजावट से लेकर अस्थि विसर्जन तक का इंतजाम है। 300 लोग बुकिंग करा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: भारतीय रुपया एशिया में सबसे तेजी से मजबूत हो रहा, नवंबर में 2.58% की ग्रोथ; अचानक क्या हुआ कि चीन-जापान भी पीछे छूटे ब्लैकबोर्ड-UP का ‘भैया’, भाग यहां से: तीन पीढ़ी से पंजाब में है, चुनाव जीता तो भगाने लगे; फर्राटेदार पंजाबी बोलता मैनेजर UP की पहचान छिपाता है जरूरत की खबर- आप प्रदूषित हवा नहीं बदल सकते: इसलिए अपनी खाने की थाली बदलिए, ये 14 चीजें रोज खाइए, पॉल्यूशन से लड़ने में मदद मिलेगी
पेरेंटिंग- बेटा 4 साल का है: उसे प्ले स्कूल भेजें या सीधे नर्सरी में डालें, जितने मुंह, उतनी सलाह, कन्फ्यूज्ड हूं, क्या करूं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मिथुन राशि को काम के चलते ओवरटाइम करना पड़ सकता है। वृष वालों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)