जालौन में जंगल से भटककर आया बारहसिंगा घर में घुसा:हाजीपुर गांव में देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
जालौन में कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जंगल से भटककर आया बारहसिंगा रामप्रसाद के घर में घुस गया। घर के अंदर जंगली जानवर को देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने खुद को सुरक्षित किया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग बारहसिंगा को देखने पहुंचे, लेकिन कोई उसके करीब नहीं गया। ग्रामीणों को डर था कि घबराहट में जानवर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। जंगली जानवर को देखने के लिए पहुंचे लोग बारहसिंगा के घर में घुसने की खबर गांव में फैल गई। लोग आसपास जमा होकर स्थिति पर नजर रखने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने सावधानी बरती और जानवर के पास जाने से परहेज किया। रेस्क्यू टीम ने शुरू किया सुरक्षित निकालने का अभियान सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बारहसिंगा को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। उसे बिना नुकसान पहुंचाए घर से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)