बागपत में शराब पीकर वाहन चलाने पर 4 गाड़ियां सीज:चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग पर भी हुई कार्रवाई, कुल 1.70 लाख रुपए जुर्माना वसूला

Nov 25, 2026 - 21:29
0
बागपत में शराब पीकर वाहन चलाने पर 4 गाड़ियां सीज:चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग पर भी हुई कार्रवाई, कुल 1.70 लाख रुपए जुर्माना वसूला
बागपत में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत बुधवार को एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। शाम करीब 8 बजे तक चले अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में कुल 7 वाहन सीज किए गए और 1.70 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। डीएम के निर्देश पर चलाया अभियान डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर जिले में सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 4 वाहन सीज अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के 4 वाहन सीज किए गए। वहीं, ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई में 3 वाहन सीज हुए। डीएम दिव्यांशु पटेल ने निर्देश दिए कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए। एआरटीओ ने वाहन चालकों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने और वाहनों में तय क्षमता से अधिक भार न लादने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User