किसान मोर्चा ने गन्ने का भाव 600 रुपए मांगा:मेरठ में 16 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा, कर्ज माफी और मुफ्त बिजली भी मांगी

Nov 28, 2026 - 00:24
0
किसान मोर्चा ने गन्ने का भाव 600 रुपए मांगा:मेरठ में 16 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा, कर्ज माफी और मुफ्त बिजली भी मांगी
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (किसान जनसेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा चौधरी के नेतृत्व में मेरठ मंडल संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने, किसानों का कर्ज माफ करने और गन्ने का बकाया एरियर ब्याज सहित दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों के साथ मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। भूमि अधिग्रहण रोकने और हाईकोर्ट बेंच बनाने की मांग मोर्चा ने गांव, ब्लॉक, तहसील, नगर और जिले की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने और मेरठ मंडल में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा आवारा जानवरों से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने और कुओं व तालाबों से अवैध कब्जे हटाकर उनका नवीनीकरण कराने की मांग की गई। नहर में पानी और खाद की व्यवस्था करने को कहा किसान नेताओं ने ट्रांसफार्मर से स्टार्टर और केबल की चोरी रोकने, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और सिंचाई के लिए नहरों में पानी देने की मांग रखी। राजस्व से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने और कानून-व्यवस्था को न्यायपूर्ण बनाने की बात भी कही गई। गरीब परिवारों को 5 हजार पेंशन और 200 यूनिट मुफ्त बिजली ज्ञापन में गरीब परिवारों को 5,000 रुपए मासिक पेंशन देने और 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की मांग की गई। विभागों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी उठाई गई। थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की मांग मोर्चा ने हर थाने, चौराहे और भीड़भाड़ वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, चमन प्रधान, देवेंद्र प्रधान और वकील सैफी समेत भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मोर्चा ने कहा कि देशहित में काम करने वालों को ही देश में शासन करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User