ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर थार खाई में पलटी, 6 घायल:मथुरा में तड़के 3 बजे हादसा हुआ, ट्रॉली में ईंट भरी थीं; चालक मौके से फरार

Nov 26, 2026 - 10:53
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर थार खाई में पलटी, 6 घायल:मथुरा में तड़के 3 बजे हादसा हुआ, ट्रॉली में ईंट भरी थीं; चालक मौके से फरार
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ईंटों से भरे ट्रैक्टर और थार कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पानीगांव मार्ग पर आमने-सामने भिड़े दोनों वाहन हादसा गुरुवार तड़के करीब तीन बजे पानीगांव मार्ग पर राधारानी कट के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, ईंटों से भरा ट्रैक्टर पानीगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान थार कार पानीगांव की तरफ से मांट आ रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही थार सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार में सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। भरतिया गांव के छह युवक घायल हादसे में थार सवार गांव भरतिया, थाना जैत निवासी हरीबाबू (19), करन (22), जगदीश (25), मोहित (18), राहुल (20) और कान्हा (19) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को CHC मांट भिजवाया। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, सभी युवकों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया। क्रेन से खाई से निकाली गई थार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई में पलटी क्षतिग्रस्त थार को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User