युवक पर कुल्हाड़ी-बेलचे से हमले में पति-पत्नी गिरफ्तार:रायबरेली में धान तौलने के विवाद में युवक पर किया था जानलेवा हमला
रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में धान की तौल के दौरान हुए विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी और बेलचे से हमला करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक के सिर, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। मामले में एक आरोपी फरार है। धान की तौल के दौरान हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को थरि मजरे माझिगांव रहने वाले अंकुल पुत्र दशरथ ने पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ देवनाथ को धान की तौल के लिए घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंकुल, उसके भाई अंकुश और अंकुल की पत्नी शिवांशी ने मिलकर पुष्पेन्द्र पर कुल्हाड़ी और बेलचे से हमला कर दिया। इससे युवक के सिर, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर हुआ था युवक चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को हमलावरों से छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पति-पत्नी गिरफ्तार SP रवि कुमार के निर्देश पर गिरफ्तारी अभियान के तहत बुधवार, 25 नवंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंकुल और उसकी पत्नी शिवांशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक बेलचा भी बरामद किया है। तीसरे आरोपी अंकुश की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजत वर्मा, मुख्य आरक्षी ज्ञानेन्द्र तिवारी, आरक्षी देवराज यादव और महिला आरक्षी विनीता शामिल थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)