वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दीवार ढहने से 2 बहनों की मौत; विश्वनाथ मंदिर के पास शोरूम में लगी आग

Nov 11, 2026 - 19:16
0
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दीवार ढहने से 2 बहनों की मौत; विश्वनाथ मंदिर के पास शोरूम में लगी आग
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें…मकान की दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत हो गई। माता-पिता घायल हो गए। हादसे के वक्त परिवार तालाब किनारे बने मकान के बरामदे में सो रहा था। हादसा मंगलवार देर रात 12:30 बजे हुआ। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में 2 मासूम बहनों की मौत, परिवार पर दीवार ढही; माता-पिता घायल वाराणसी में मकान की दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत हो गई। माता-पिता घायल हो गए। हादसे के वक्त परिवार तालाब किनारे बने मकान के बरामदे में सो रहा था। मंगलवार देर रात 12:30 बजे दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। दीवार गिरने से तालाब का पानी घर के अंदर भर गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर संजय गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट था, सोनिया गांधी ने अपनी किताब में किया जिक्र कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से जुड़े पुराने प्रस्ताव का जिक्र किया है। उन्होंने इसे इंदिरा गांधी के कार्यकाल से जोड़ते हुए आपातकाल के दौरान इसकी योजना बनाए जाने की बात लिखी है। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवती की मौत वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। दोनों वाराणसी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर चल रही एक बाइक सामने से गुजरी उसको बचाने के चक्कर में कृष्ण ने बाइक मोड़ दी और पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती सड़क पर गिर पड़े। पढ़ें पूरी खबर… 4. काशी विश्वनाथ मंदिर के पास शोरूम में लगी आग, रेस्टोरेंट के किचन से भड़की लपटें वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बुधवार को जलान शोरूम में आग लग गई। शोरूम के ऊपर बने प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। छत से काला धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर… 5.वाराणसी लोकसभा से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने ठोकी दावेदारी, पोस्टर लगाया यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कमल के चुनाव चिह्न के साथ अपना पोस्टर जारी किया है। उन्होंने इसे फेसबुक और एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. छठ के उल्लास पर ट्रेनों की लंबी वेटिंग का ग्रहण, वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी में 91 तक वेटिंग छठ पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। 12 से 15 नवंबर तक वाराणसी आने-जाने वाली कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। महानगरी एक्सप्रेस के स्लीपर में 81, साबरमती एक्सप्रेस में 78 और वंदे भारत चेयरकार में 149 तक वेटिंग पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… 7. काशी में छठ-देव दीपावली से पहले घाट तैयार होंगे वाराणसी में डाला छठ और देव दीपावली के पावन अवसरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की संयुक्त रूप से नमो घाट से लेकर सामने घाट तक चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा- गृहयुद्ध की तैयारी है कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सैन्य प्रशिक्षण देने के नाम पर निविदा जारी किए जाने का मामला अब सियासी और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है। स्वामी जितेंद्रानंद ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक कल्याण की आड़ में मुस्लिम युवाओं को अलग से सैन्य प्रशिक्षण देने की पहल देश को गृहयुद्ध की आग में धकेलने की साजिश है। पढ़ें पूरी खबर… 9. मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन पर लगा विराम, काशी में 5 दिनों में 8 लाख श्रद्धालु पहुंचे काशी के प्रसिद्ध श्री अन्नपूर्णा मंदिर में विराजमान मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए पांच दिनों तक आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। धनतेरस से शुरू हुए दर्शन के अंतिम दिन मंगलवार को भी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी की हवा हुई जहरीली, AQI-197 पहुंचा, BHU अस्पताल में बढ़े मरीज दिवाली के बाद वाराणसी की आबोहवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। शहर में सुबह मौसम भले ही साफ नजर आ रहा हो, लेकिन हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। बुधवार सुबह वाराणसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User