यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- अखिलेश जुआ खेलते; गर्लफ्रेंड के लिए सीने पर गोली मारकर जान दी; बीजेपी नेता बोले-विधायक बना तो स्कार्पियो दूंगा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर संतों के अखिलेश यादव को माफी मांगे बिना अयोध्या में प्रवेश नहीं करने देने के ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर रातभर जुआ खेलने के तंज से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- अयोध्या के संतों का ऐलान- अखिलेश को घुसने नहीं देंगे, सपा प्रमुख माफी मांगें संतों ने अखिलेश यादव को माफी मांगे बिना अयोध्या में घुसने नहीं देने का ऐलान किया है। संतों ने कहा-अगर अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें अयोध्या की पांच कोस की शास्त्रीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। स्वामी राजकुमार दास ने कहा- माफी मांगने के बाद अखिलेश आएं। राम सबके हैं, अयोध्या भी सबकी है। सपा प्रमुख 12 दिसंबर को रामलला दर्शन के लिए जाने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- अखिलेश रातभर जुआ खेलते होंगे, सोकर उठते तबतक जॉइनिंग लेटर बंट जाते सीएम योगी ने बुधवार को अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा- जब हम नियुक्ति पत्र बांट रहे होते हैं, तब सैफई सिंडिकेट के सरगना सो रहे होते हैं। दीपावली पर रातभर जुआ खेलते होंगे, इसलिए देर से उठते हैं। उन्होंने अखिलेश के एक लाख नौकरियां देने के वादे पर सवाल उठाने का जिक्र किया। कहा- गिनती नहीं आती तो शिवपाल यादव को ट्यूटर रख लो। उन्हें गिनती करने का पुराना अभ्यास है। पूरी खबर पढ़ें 3- बस्ती में गर्लफ्रेंड के घर फिल्मी अंदाज में जान दी, पहले टहला, फिर सीने पर फायर किया बस्ती में शादी टूटने से नाराज युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के बाहर गोली मारकर जान दे दी। युवक से रिश्ता तोड़कर लड़की के परिजन ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। बुधवार सुबह वह लड़की से मिलने पहुंचा। घरवालों ने रोका तो उसने तमंचा निकालकर कनपटी पर लगाया और 5 मिनट तक टहलता रहा। लोगों ने समझाया, लेकिन उसने सीने में गोली मार ली। लड़की उसकी बुआ की बेटी है। पूरी खबर पढ़ें 4- अखिलेश बोले- सिर्फ अयोध्या नहीं, वृंदावन भी जाऊंगा, भाजपा क्यों घबरा रही अखिलेश यादव ने PDA का नया मतलब 'पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद' बताया। बुधवार को कहा कि वह सिर्फ अयोध्या नहीं, केदारेश्वर और वृंदावन भी जाएंगे। हमारे घर में शिव और राम दोनों हैं। चाचा शिवपाल और रामगोपाल दोनों साथ हैं। अवधेश और पवन भी हमारे साथ हैं। फिर भाजपा इतना घबरा क्यों रही है? अब लड़ाई 95 और 5 की है। 95% पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग बनाम 5% शोषक। पूरी खबर पढ़ें 5- मल्टीनेशनल कंपनी के AVP, पत्नी और 2 बच्चों की मौत, गंगा एक्सप्रेस-वे पर टकराई SUV हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ग्रेटर नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी के AVP सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी और दो बच्चे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिवाइडर से टकराने के बाद कार करीब 30 मीटर तक डिवाइडर पर घिसटती रही। कार का शीशा टूटने के बाद एक बच्चा एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे जा गिरा। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर संजय गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट था, सोनिया की किताब में जिक्र सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में दावा किया है कि काशी विश्वनाथ क्षेत्र के चौड़ीकरण/ सुधार की योजना आपातकाल के दौरान बनी थी। लिखा कि संजय गांधी ने यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन मकानों की तोड़फोड़ और जनता के विरोध की आशंका के चलते इंदिरा ने हस्तक्षेप कर रुकवाया था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- आपातकाल और बोफोर्स घोटाले का सच छिपाने की कोशिश है। पूरी खबर पढ़ें 7- मुरादाबाद में BJP नेता ने मंडल अध्यक्षों को बांटीं बाइके, कहा- विधायक बना तो स्कार्पियो देंगे मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा सीट से BJP के टिकट के दावेदार राजपाल चौहान और उनके बेटे अमित ने चार भाजपा मंडल अध्यक्षों को दिवाली पर बाइकें गिफ्ट कीं। ठाकुरद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में चाबियां सौंपते हुए बेटे अमित ने कहा- अगर मैं या मेरे पिता विधायक बने तो एक हफ्ते के अंदर चारों मंडल अध्यक्षों को एक-एक स्कॉर्पियो भी देंगे। राजपाल 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- मिर्जापुर में 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, 30 लाख रुपए मांगी थी फिरौती मिर्जापुर में 30 लाख रुपए की फिरौती के लिए 12 साल के प्रिंस बिंद की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी उसे 9 नवंबर को बाइक से घुमाने के बहाने ले गया था। बुधवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में उसके पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कुशियरा जंगल से बच्चे का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से बच्चे की जान गई। पूरी खबर पढ़ें 9- वाराणसी में 2 मासूम बहनों की मौत, परिवार पर दीवार ढही, माता-पिता भी घायल वाराणसी में मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। हादसे में माता-पिता घायल हो गए। मंगलवार रात तालाब किनारे बने मकान के बरामदे में सो रहा परिवार मलबे में दब गया। दीवार गिरने से तालाब का पानी घर में भर गया। माता-पिता निकल आए, लेकिन बच्चियां फंस गईं। पुलिस और SDRF ने 7 घंटे बाद बच्चियों के शव निकाले। बच्चियों के शव देखकर माता-पिता का बुरा हाल है। पूरी खबर पढ़ें 10- मौलाना बोले- अखिलेश अजमेर शरीफ भी जाएं; राजभर बोले- वो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा- अखिलेश राम मंदिर जरूर जाएं, लेकिन तुरंत बाद अजमेर शरीफ भी जाएं, तभी उनका कदम संतुलित दिखेगा। इधर, मंत्री ओपी राजभर ने कहा- अखिलेश 5 साल तक सत्ता में रहे, तब अयोध्या में क्या किया? उनकी इकलौती उपलब्धि यह रही कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई। अगर वह फिर से सत्ता में आते हैं, तो मंदिर के अंदर भी नमाज पढ़वा देंगे। पूरी खबर पढ़ें 11- कानपुर में चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, AC के चार डिब्बे डिरेल हुए कानपुर में चौरी चौरा एक्सप्रेस बुधवार शाम पटरी से उतर गई। हादसा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर ट्रेन आई। यहां से जब रवाना होने लगी तो 4 कोच B3 से लेकर B7 तक पटरी से उतर गए। ट्रेन नंबर 15003 गोरखपुर जा रही थी। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची है। रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट या रोका गया है। पूरी खबर पढ़ें 12- GST कमिश्नर रहीं अनुपमा को सीतापुर पसंद, बोलीं- अखिलेश-डिंपल मेरी फेवरेट जोड़ी हैं डिप्टी कमिश्नर रहीं अनुपमा सरोज सिंह ने VRS लेने के बाद सीतापुर की सिधौली सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। कहा- मुझे अखिलेश- डिंपल की जोड़ी पसंद है। दोनों एक-दूसरे को कंप्लीमेंट करते हैं, इसलिए सपा पसंद है। अनुपमा सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी और पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं। मां मुलायम सरकार में मंत्री रही हैं। वह सिंगर और कंपोजर भी हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- यूपी बोर्ड की मार्कशीट पर नाम की गलती तत्काल सुधरेगी, 3 महीने की समय-सीमा खत्म हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्रों में माता-पिता के नाम की वर्तनी गलत है तो सुधार के लिए तीन साल की समय सीमा बाधा नहीं बनेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड के नियमों की व्याख्या करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अब अंकपत्र जारी होने के बाद आवेदन करने पर इसमें सुधार करना होगा। जस्टिस सिद्धार्थनंदन की बेंच ने यह आदेश दिए हैं। खबर जो हटकर है... 14- बाइक वाली जुगाड़ गाड़ी, दो-तीन नहीं 13 लोग सवार हुए बाराबंकी में एक युवक ने बाइक में जुगाड़ से ट्रॉली जोड़कर तीन पहिया वाहन बना लिया। एक-दो नहीं, परिवार के 13 लोगों को बैठाकर मेला घूमने निकल पड़े। रास्ते में सिपाही ने रोका और गिनती शुरू की तो हैरान रह गया। वाहन पर दादा-दादी, बेटा-बहू, बेटियां और पोते-पोतियों समेत परिवार के 13 लोग सवार थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- ओवैसी का लखनऊ दौरा 12 नवंबर को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का लखनऊ आएंगे। चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी से गठबंधन का ऐलान हो सकता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)