यूपी में मौत बनकर दौड़ी रफ्तार! तीन हादसों में 10 की मौत, 47 घायल
उत्तर प्रदेश में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत और 47 लोगों के घायल होने की खबर है। लखनऊ में बस खाई में पलटने से 35 यात्री घायल हुए।
दि राइजिंग न्यूज़ | लखनऊ | 9 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश में सोमवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। लखनऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं। बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सिवान जा रही थी। हादसा पारा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
वहीं, मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर, चित्रकूट में दीपदान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। लगातार हुए इन हादसों के बाद प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)