मनुष्य होने का धर्म है पूर्वजों के प्रति-उत्तरदायी रहना-मिथिलेश नंदिनी:गोंडा में श्रीराम कथा में केवट प्रसंग के जरिए समझाया मनुष्यता और पितृ ऋण का महत्व

Nov 24, 2026 - 21:20
0
मनुष्य होने का धर्म है पूर्वजों के प्रति-उत्तरदायी रहना-मिथिलेश नंदिनी:गोंडा में श्रीराम कथा में केवट प्रसंग के जरिए समझाया मनुष्यता और पितृ ऋण का महत्व
गोंडा के जयप्रभा ग्राम में चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पीठाधीश्वर सिद्ध पीठ श्रीहनुमत निवास और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज पहुंचे। कार्यक्रम आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने व्यास पीठ पर उनका स्वागत किया। कथा समापन के बाद शाम करीब 6 बजे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य ने केवट प्रसंग के माध्यम से मनुष्यता, पितृ ऋण और पूर्वजों के प्रति उत्तरदायित्व का महत्व बताया। श्रीराम के चरणों की रज मनुष्य बनाने वाली औषधि आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि संभवतः दुनिया भर के साहित्य में अकेले गोस्वामी जी ने श्रीराम के चरणों की रज को 'मनुष्य करणी औषधि' कहा है। उन्होंने आयुर्वेद में बताई गई चार औषधियों-सावर्णकरणी, संधिनी, विशल्यकरणी और संजीवनी का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें मनुष्य बनाने वाली कोई औषधि नहीं है। उन्होंने गोस्वामी जी की चौपाई- 'चरन कमल रज कहुँ सबु कहई, मानुष करनि मूरि कछु अहई' का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम के चरणों की रज मनुष्य बना देती है। मनुष्य बनकर जीना कठिन है, क्योंकि इसके साथ चुनौतियां और पीड़ाएं भी बढ़ जाती हैं। श्री रघुनाथ जी के चरणों का संस्पर्श होने से केवट में मनुष्यता जगी। पहले पूर्वजों के प्रति उत्तरदायित्व निभाना जरूरी आचार्य ने कहा कि केवट ने भगवान श्रीराम को पार उतारने से पहले अपने पूर्वजों को पार कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार जाने का पहला अधिकार उनका है, जो पहले से प्रतीक्षा कर रहे हैं। मनुष्य होने का धर्म है कि वह ईश्वर के प्रति उत्तरदायी होने से पहले अपनी पितृ परंपरा और पूर्वजों के प्रति उत्तरदायित्व निभाए। केवट प्रसंग में गोस्वामी जी की पंक्ति 'पद पखारि जलु पान करि' का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान सामने आएं तो उनका अनादर नहीं करना चाहिए। उनके चरण पखारकर, वचनों से सत्कार कर और उनकी मर्यादा रखनी चाहिए, लेकिन पूर्वजों की परंपरा से पहले भगवान को भी नहीं रखना चाहिए। भगवान के सामने आने से पहले पूर्वजों ने ही मनुष्य को जन्म दिया है। तीन ऋणों को पहचानना ही मनुष्यता आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि मनुष्य वह है, जो अपने तीन ऋणों को पहचानता है और उनसे मुक्त होने का प्रयास करता है। केवट ने अपने पितृ ऋण का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक उसने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे उसके पूर्वजों की सद्गति हो सके। भगवान श्रीराम के चरणों के माध्यम से उसे अपने पूर्वजों और अन्य जीवों को पार लगाने का सौभाग्य मिला है। आचार्य ने कहा कि मनुष्य को अपने ऋणों का बोध रखते हुए उन्हें उतारने का प्रयास करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User