20 हजार की रिश्वत लेते गन्ना विभाग का बाबू गिरफ्तार:रामपुर में ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के नाम पर मांगा था रुपए

Nov 26, 2026 - 17:39
0
20 हजार की रिश्वत लेते गन्ना विभाग का बाबू गिरफ्तार:रामपुर में ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के नाम पर मांगा था रुपए
रामपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद मंडल की टीम ने गुरुवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक अजय कुमार सागर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह शिकायतकर्ता से ग्रेच्युटी की धनराशि दिलाने और उसका भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। टीम ने कार्यालय परिसर में ही ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से जारी सफल ट्रैप सूचना के मुताबिक, आरोपी अजय कुमार सागर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय रामपुर में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। उसके पास पटेल-कक्ष, विकास, पेंशन एवं कैश का प्रभार था। वह स्वर्गीय रामपत सिंह का पुत्र है और उसकी उम्र करीब 52 वर्ष बताई गई है। उसकी नियुक्ति 2 जनवरी 2006 को हुई थी, जबकि सेवानिवृत्ति की तिथि 31 अगस्त 2034 निर्धारित है। इस मामले में शिकायतकर्ता रामवीर सिंह पुत्र गोपीचंद निवासी मोहल्ला प्रह्लाद नगर, नई मंडी, गढ़ रोड, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उनकी ग्रेच्युटी की धनराशि दिलाने के नाम पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। कार्यालय कक्ष में रिश्वत लेते पकड़ा गुरुवार 26 नवंबर को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय रामपुर में कार्रवाई की। दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर आरोपी अजय कुमार सागर को उसके कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। रिकॉर्डिंग और वीडियोग्राफी को बनाया साक्ष्य कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र, प्री-ट्रैप जांच आख्या, बयान और उपलब्ध कराए गए दस्तावेज संकलित किए गए। इसके साथ ही बातचीत की रिकॉर्डिंग, रिश्वत की बरामदगी और हाथ धुलाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस रामपुर में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User