कार-बाइक की टक्कर में सफाई कर्मी की मौत:जालौन में शादी की दावत से औरैया लौट रहे थे, दो साथी घायल

Nov 26, 2026 - 17:39
0
कार-बाइक की टक्कर में सफाई कर्मी की मौत:जालौन में शादी की दावत से औरैया लौट रहे थे, दो साथी घायल
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में जालौन-औरैया हाईवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बस्तेपुर गांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। तीनों युवक जालौन में अपने एक मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होकर दावत खाने के बाद बाइक से अपने घर औरैया लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के कस्बा औरैया स्थित दिल्ली दरवाजा निवासी विजय वाल्मीकि (25) पुत्र कमलेश अपने दो साथियों शिवा (18) पुत्र महेश और अंकित (30) पुत्र संतोष के साथ बाइक से जालौन आए थे। तीनों युवक सफाईकर्मी बताए गए हैं। गुरुवार को मित्र के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से वापस औरैया जा रहे थे। बाइक विजय चला रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। अस्पताल में विजय को मृत घोषित किया टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवा के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जबकि अंकित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। विजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User