2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स

Nov 26, 2026 - 19:02
0
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना विजन और रोडमैप पेश किया। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने वर्चुअल प्रेजेंटेशन के जरिए अहमदाबाद की तैयारियों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित आयोजन स्थलों की जानकारी दी। 26 नवंबर को हुई इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। IOA अध्यक्ष पीटी उषा, CEO रघुराम अय्यर और IOA एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन पीवी सिंधु शामिल हुईं। भारत की ओर से IOC सदस्य नीता अंबानी भी मौजूद रहीं। अहमदाबाद को केंद्र में रखकर पेश किया विजन 7 देशों के साथ बातचीत कर रहा IOC भारत फिलहाल उन 7 देशों में शामिल है, जो IOC के साथ कंटीन्यूअस डायलॉग फेज में हैं। इस प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्ट्रैटेजिक डायलॉग की शुरुआत मार्च 2027 में होने की उम्मीद है। यह प्रेजेंटेशन भारत की 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक की मेजबानी की कोशिशों का हिस्सा है। हालांकि, अभी मेजबान शहर या देश का अंतिम चयन नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User