राज्यसभा में शून्य हुई बसपा:बीते साढ़े तीन दशक में पहली बार लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में भी कोई सदस्य नहीं

Nov 26, 2026 - 19:03
0
राज्यसभा में शून्य हुई बसपा:बीते साढ़े तीन दशक में पहली बार लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में भी कोई सदस्य नहीं
26 नवंबर का दिन बहुजन समाज पार्टी के राजनीतिक इतिहास से महत्वपूर्ण है, आज से बसपा संसद के दोनों सदनो में शून्य हो गई है। बसपा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब लोकसभा, राज्यसभा, उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में बसपा का एक भी सदस्य नहीं है। विधानसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले बसपा का राजनीतिक अस्तित्व खत्म होना पार्टी के लिए चिंताजनक है। बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो गया। 26 नवंबर से राज्यसभा में बसपा का कोई सदस्य नहीं रहेगा। लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी इसलिए उनका लोकसभा में कोई सांसद नहीं है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा को एक मात्र सीट मिली थी। बलिया के रसड़ा से उमाशंकर सिंह चुनाव जीते थे। इसी साल 5 अगस्त को उमाशंकर सिंह का निधन हो गया था, उसके बाद से विधानसभा में बसपा की सदस्य संख्या शून्य है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बसपा के अंतिम सदस्य भीमराव अंबेडकर थे, उनका कार्यकाल भी 5 मई 2024 को समाप्त हो गया था। देश में अभी बिहार के रामगढ़ से सतीश कुमार यादव और पंजाब के नवांशहर से डॉ. नछत्तर पाल बसपा के विधायक हैं। - 2022 में बसपा के एक मात्र विधायक चुने गए। - 2017 में बसपा के 19 विधायक चुने गए थे। - 2012 में बसपा के 80 विधायक चुने गए थे। - बसपा ने 2007 में पहली बार 206 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। - 2002 में बसपा के 98 विधायक जीते थे। - 1996 में बसपा के 67 विधायक जीते थे। - 1993 में बसपा ने सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, 109 सीटें जीती थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User