हाईकोर्ट बोला- जानकारी दें या हाजिर हों बलिया डीएम:जांच की स्थिति न बताने पर हाईकोर्ट सख्त, 7 जनवरी को पेशी

Nov 27, 2026 - 00:33
0
हाईकोर्ट बोला- जानकारी दें या हाजिर हों बलिया डीएम:जांच की स्थिति न बताने पर हाईकोर्ट सख्त, 7 जनवरी को पेशी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका में जांच की स्थिति की जानकारी न मिलने पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगली तारीख पर जांच से संबंधित निर्देश या उसका परिणाम पेश किया जाए। ऐसा न होने पर बलिया के जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहना होगा। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने अमित कुमार सिंह की जनहित याचिका पर दिया। जानिये पूरा मामला 14 अगस्त को कोर्ट के संज्ञान में आया था कि जांच अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है और जांच में तेजी लाने के लिए उसे अनुस्मारक भेजा गया है। तब मामला 23 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया गया था। 8 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान जांच की स्थिति पर निर्देश प्राप्त करने के लिए फिर समय मांगा गया। 25 नवंबर को भी यही स्थिति रही और दोबारा समय मांगा गया। खंडपीठ ने कहा कि जांच अगस्त 2026 से लंबित प्रतीत होती है, फिर भी स्थायी अधिवक्ता के पास उसकी स्थिति की जानकारी तक नहीं है। कोर्ट के अनुसार, संबंधित अधिकारी स्थायी अधिवक्ता को जांच की स्थिति बताने से बच रहा है। कोर्ट ने स्थायी अधिवक्ता को यह आदेश बलिया के जिलाधिकारी तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी 2027 को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User