कानपुर में टाइपिस्ट के खाते से 16 लाख निकाले, FIR:6 दिन में दो बैंक अकाउंट से पार की रकम, जांच में जुटी साइबर पुलिस

Nov 27, 2026 - 00:33
0
कानपुर में टाइपिस्ट के खाते से 16 लाख निकाले, FIR:6 दिन में दो बैंक अकाउंट से पार की रकम, जांच में जुटी साइबर पुलिस
टाइपिस्ट के दो बैंक खातों से करीब 16 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। पीड़ित ने न ही एटीएम कार्ड जारी कराया और न ही उसे कोई ओटीपी आया। गुरुवार शाम साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस खातों की जांच कर रही है। चकेरी निवासी शिव बहादुर कचहरी में टाइपिस्ट हैं। उनके बेटे सुभाष यादव ने बताया कि 21 नवंबर को पिता के मोबाइल फोन पर बैंक से आए कुछ मैसेज देखे। मैसेज 13 से 19 नवंबर के बीच दो बैंक खातों से 15,99,985 रुपये निकाले जाने के थे। इस पर बैंक जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि रुपये यूपीआई के जरिए निकले गए हैं। उन्होंने बताया कि पिता न तो एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और न ही किसी को ओटीपी बताया है। इसके बाद भी रुपये निकल गए। सुभाष ने बताया कि उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर जानकारी दी। इसके बाद साइबर की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन शिकायत की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। खातों का डिटेल निकलवाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User