विवाद के बाद फ्लाई-ओवर से कूद रही थी महिला:पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बाइक से पहुंच कर कूदने से पहले रोका
आगरा में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने जा रही 26 वर्षीय महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। महिला फ्लाईओवर की बाउंड्री पर चढ़कर छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। राहगीर की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने काउंसलिंग कर महिला को परिजनों के साथ भेजा
मामला बल्केश्वर चौकी स्थित फ्लाई ओवर का है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक राहगीर योगेश कुमार की नजर फ्लाईओवर की बाउंड्री पर चढ़ी महिला पर पड़ी। महिला ऊपर से कूदने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बाउंड्री ऊंची होने के चलते वो सफल नहीं हो सकी। जहां वो कूद रही थी, उसके ठीक नीचे पुलिस चौकी है। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रिक्की पूनिया मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एक राहगीर की बाइक ली और तेजी से फ्लाईओवर पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझाया और उसकी काउंसलिंग की। महिला को उसके परिजनों से भी मिलवाया गया। एटा की रहने वाली है महिला
चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। पति उसे छोड़कर चला गया। पहले महिला ने वाहन के आकर जान देने की कोशिश की। मगर, वाहन की चपेट में आने से हल्की चोट लगी। इसके बाद उसने फ्लाई ओवर से छलांग लगाने की कोशिश की। राहगीर ने समय रहते पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बिना समय गंवाए, महिला को बचा लिया। करीब दो घंटे की काउंसिलिंग के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)