युवती से मारपीट-दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपी जेल पहुंचे:होटल स्क्वायर का संचालक और मैनेजर बने 120बी के मुलजिम, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

Nov 27, 2026 - 00:16
0
युवती से मारपीट-दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपी जेल पहुंचे:होटल स्क्वायर का संचालक और मैनेजर बने 120बी के मुलजिम, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि
मेरठ के आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में गाजियाबाद की युवती के साथ अभद्रता, मारपीट और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती की मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं, होटल संचालक गोविंद चौरसिया और मैनेजर किसना को भी पुलिस ने इस मामले में 120-बी का आरोपी बनाया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें भी जेल भेज दिया गया। दरअसल, आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में गाजियाबाद की युवती के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया उसे चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई। होटल मैनेजर-मालिक 120बी के मुलजिम मामले में पुलिस ने होटल के संचालक गोविंद चौरसिया और मैनेजर किसना की भूमिका की भी जांच की। पुलिस ने दोनों को भी मुकदमे में शामिल करते हुए उनके खिलाफ षड्यंत्र की धारा 120बी के तहत कार्रवाई की। गुरुवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सराय एक्ट में भी दर्ज होगा मुकदमा होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ सराय एक्ट के तहत भी अलग से मुकदमा दर्ज किया जाना है। पुलिस होटल के संचालन से जुड़े दस्तावेजों और नियमों की भी जांच कर रही है। इस प्रकरण में होटल की भूमिका को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है। इस तरह युवती से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी सलमान के साथ होटल संचालक और मैनेजर भी जेल पहुंच गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User