लखनऊ में कक्षा छह की छात्रा से छेड़छाड़:विरोध करने पर छात्रा को जमीन पर पटका, गला दबाने की कोशिश

Nov 23, 2026 - 20:39
0
लखनऊ में कक्षा छह की छात्रा से छेड़छाड़:विरोध करने पर छात्रा को जमीन पर पटका, गला दबाने की कोशिश
लखनऊ के जानकीपुरम में शनिवार रात घर के पास टहल रही कक्षा छह की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी उसे खींचकर पार्क की ओर ले जाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे पिता और पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी आसिफ इदरीसी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पार्क की ओर खींचने लगा आरोपी पीड़िता परिवार के साथ जानकीपुरम में रहती है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह घर के पास पैदल टहल रही थी। इसी दौरान गोमतीनगर निवासी आसिफ इदरीसी वहां पहुंचा और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे खींचकर पार्क की ओर ले जाने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाने लगा। आवाज सुनकर छात्रा के पिता और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User