पूजा-पाठ कराने आए व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप:अम्बेडकरनगर में छेड़खानी के आरोप में बाबा की पिटाई, गौहन्ना बाईपास चौराहे पर लोगों ने घेरा

Nov 23, 2026 - 20:23
0
पूजा-पाठ कराने आए व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप:अम्बेडकरनगर में छेड़खानी के आरोप में बाबा की पिटाई, गौहन्ना बाईपास चौराहे पर लोगों ने घेरा
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे छेड़खानी के आरोप में लोगों ने एक कथित बाबा की पिटाई कर दी। घटना गौहन्ना बाईपास चौराहे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। पूजा-पाठ कराने आया था उमेश आरोपित की पहचान अयोध्या जिले के फतेहगंज निवासी उमेश चन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एक घर में पूजा-पाठ कराने आया था। इसी दौरान छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। बेवाना थाना क्षेत्र के हरदोपुर निवासी श्याम सिंह ने उमेश पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने दी तहरीर आरोप की जानकारी मिलने पर गौहन्ना बाईपास चौराहे पर लोगों ने उमेश को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User