महिला की हत्या में दो दोषियों को 7-7 साल जेल:भदोही में कोर्ट ने दोनों पर 42-42 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Nov 23, 2026 - 20:39
0
महिला की हत्या में दो दोषियों को 7-7 साल जेल:भदोही में कोर्ट ने दोनों पर 42-42 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के गोटैया गांव में विवाद के दौरान महिला को गोली मारने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को 7-7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 42-42 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें 3 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। गांव में विवाद के दौरान विनोद कुमार चौहान के साथ मारपीट हुई थी। इस दौरान उनकी पत्नी चन्द्रकला को कट्टे से गोली लगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अवैध कट्टा मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले में प्रभावी पैरवी की गई। अपर सत्र न्यायाधीश दुर्गेश की अदालत ने गौरीशंकर मिश्र और रविशंकर मिश्र उर्फ खन्नू, निवासी गोटैया गांव, को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि मृतका के कानूनी वारिसों को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। मामले में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिंह और तेज बहादुर यादव ने पैरवी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User