37 शिविरों में 20,307 मरीजों का इलाज:बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दूसरे दिन गर्भवती महिलाओं की जांच

Nov 23, 2026 - 17:36
0
37 शिविरों में 20,307 मरीजों का इलाज:बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दूसरे दिन गर्भवती महिलाओं की जांच
बलरामपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के दूसरे दिन सोमवार को अलग अलग समयों पर 37 मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 20,307 मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह और दवाएं दी गईं। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। गर्भवती महिलाओं और मधुमेह व बीपी के मरीजों की भी जांच की गई। शिविर गैसड़ी, पचपेड़वा, शिवपुरा और तुलसीपुर विकासखंडों में अलग-अलग समय पर लगाए गए। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, अवध प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, गंगा सिंह, डॉ. ओएन पांडेय, अजिताभ दुबे, विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक जितेंद्र, नीलमणि शुक्ला, विकास कांत पांडेय, सचिव डॉ. विकल्प मिश्रा और जसवंत यादव ने शिविरों का दौरा किया। टीम ने लालनगर, सिपहिया, गैसड़ी, जरवा, सकरा और सकरी समेत कई जगहों पर मरीजों को मिल रही सुविधाएं देखीं। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और जरूरी दवाएं दीं। रिसर्च टीम की डॉ. रिया और डॉ. शालिनी ने मरीजों का विवरण जुटाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी की ओर से भेजी गई टीम ने खून और बीपी की जांच की। स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविरों में मरीजों की मदद की। नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के प्रांत सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि यात्रा के तहत होने वाले मेगा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। इनमें हृदय रोग, नाक-कान-गला, आंख, पेट रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजिशियन, सर्जरी, दंत रोग, बाल रोग और एंडोक्राइनोलॉजी के विशेषज्ञ शामिल होंगे। नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह और जिला सचिव डॉ. विकल्प मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को देवीपाटन मंदिर में मेगा शिविर लगेगा। विशेषज्ञ डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को सलाह और इलाज देंगे। यात्रा के संचालन में यात्रा संचालक रामगोपाल शुक्ला का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User