खादी मेले में 9 दिन में 70 लाख की खरीदारी:गोंडा में 101 इकाइयों ने लगाए 120 स्टॉल, 9 विजेता लड़कियों को सम्मानित किया

Nov 23, 2026 - 17:36
0
खादी मेले में 9 दिन में 70 लाख की खरीदारी:गोंडा में 101 इकाइयों ने लगाए 120 स्टॉल, 9 विजेता लड़कियों को सम्मानित किया
गोंडा में खादी-ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल के पास आयोजित 10 दिवसीय खादी मेले में नौ दिनों में 70 लाख रुपए से अधिक की खरीदारी हुई है। सोमवार शाम पांच बजे तक मेले में यह कारोबार दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री कम रही है। पिछले वर्ष शुरुआती नौ दिनों में करीब 90 लाख रुपए का कारोबार हुआ था। आयोजकों और व्यापारियों के मुताबिक, मेले का स्थान बदलने के कारण इस बार खरीदारों की संख्या अपेक्षा से कम रही है। मेले का मंगलवार शाम करीब पांच बजे विधिवत समापन होगा। चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा सोमवार को मेले में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में आयुषी गुप्ता और फैजिया नूर को प्रथम स्थान, आकांक्षा त्रिवेदी को दूसरा और मानसी सोनी को तीसरा स्थान मिला। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में संध्या कश्यप और योगिनी पांडे को प्रथम, कृष्ण कुमार गोस्वामी और फैनाज को दूसरा तथा रागिनी कौशल को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को खादी-ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 15 राज्यों के व्यापारियों ने लगाए 120 स्टॉल मेले में 101 इकाइयों की ओर से कुल 120 दुकानें लगाई गई हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और कन्नौज सहित करीब 15 राज्यों के व्यापारी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों ने ड्राई फ्रूट्स के स्टॉल लगाए हैं। वहीं, कपड़ों की दुकानों पर कानपुर, दिल्ली और लखनऊ के व्यापारी ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। आयुर्वेदिक दवाओं, अचार और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल पर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद भी नहीं जुट रही भीड़ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेले में पिछले नौ दिनों से सुबह और शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद मेले में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच रही है। व्यापारियों का कहना है कि स्थान बदलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री कम होने की एक प्रमुख वजह मेले का बदला हुआ स्थान है। मंगलवार शाम पांच बजे मेले का समापन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User