कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बड़े वाहनों की नो एंट्री:सिद्धार्थनगर में 24 नवबंर सुबह 3 बजे से स्नान खत्म होने तक रूट डायवर्जन

Nov 23, 2026 - 18:26
0
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बड़े वाहनों की नो एंट्री:सिद्धार्थनगर में 24 नवबंर सुबह 3 बजे से स्नान खत्म होने तक रूट डायवर्जन
सिद्धार्थनगर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए 24 नवंबर को यातायात व्यवस्था बदली गई है। पुलिस ने सुबह 3 बजे से स्नान कार्यक्रम खत्म होने तक बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। ट्रक, बस और डीसीएम तय वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे। यातायात प्रभारी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, फरेन्दा, जगमोहनी और उसका बाजार की तरफ से मोहाना और कपिलवस्तु जाने वाले बड़े वाहन पकड़ी-सनई मार्ग से जाएंगे। बस्ती, शिवनगर डिड़ई और बांसी की तरफ से बर्डपुर-मोहाना जाने वाले बड़े वाहनों को रानीगंज तिराहा से होकर जाना होगा। बर्डपुर, मोहाना और कपिलवस्तु की तरफ से बांसी और बस्ती जाने वाले बड़े वाहन सनई-चिल्हिया मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से 24 नवंबर को सुबह 3 बजे से डायवर्जन खत्म होने तक तय रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहयोग करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User