लखीमपुर में आश्रम के दो बाबाओं पर छेड़छाड़ का आरोप:एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, बाबाओं ने बताया फर्जी

Nov 23, 2026 - 16:47
0
लखीमपुर में आश्रम के दो बाबाओं पर छेड़छाड़ का आरोप:एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, बाबाओं ने बताया फर्जी
लखीमपुर खीरी के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को प्रवचन सुनाने के बहाने आश्रम ले जाकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने आश्रम से जुड़े दो बाबाओं और गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रवचन सुनने के बहाने आश्रम ले जाने का आरोप पिता ने शिकायत में बताया कि उनके घर के पास असम देव कबीर आश्रम है। यहां बाबा मनसम्मनदास और बाबा प्रवीण अपने सेवादारों के साथ रहते हैं। आरोप है कि 21 नवंबर 2024 को शाम करीब चार बजे गांव का सुनील पुत्र बाल मुकुंद उनकी बेटी को प्रवचन सुनने के बहाने आश्रम ले गया। पिता के मुताबिक, आश्रम में युवती के पैर धुलवाकर चंदन लगाया गया। इसके बाद उसे भक्त और सदस्य बनाने का लालच देकर समझाया गया। युवती ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर दुनिया से खत्म करने की बात कही। 112 पर सूचना देने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप पिता ने बताया कि घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को अपने साथ ले गई, लेकिन बाद में रास्ते में छोड़ दिया। आरोप है कि थाने जाते समय भी उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया गया और गांव से बाहर नहीं निकलने देने की बात कही गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि बाबाओं ने उनके खिलाफ खीरी थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने एसपी से पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। बाबाओं ने कहा- जमीन विवाद में हुई थी मारपीट वहीं, बाबाओं ने आरोपों को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि आश्रम तक रास्ता बनाने के लिए उन्होंने पड़ोसी से जमीन खरीदी थी। इसी बात से नाराज लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में उन्होंने खीरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाबाओं का आरोप है कि उसी मामले में पेशबंदी के तहत झूठी शिकायत की जा रही है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User