5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन:स्टेट बैंक के बाहर नारेबाजी, 28 सितंबर से 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Sep 24, 2026 - 20:27
0
5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन:स्टेट बैंक के बाहर नारेबाजी, 28 सितंबर से 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
हरदोई में गुरुवार की शाम 5:30 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य ब्रांच के सामने बैंक कर्मी एकत्रित हुए और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आगामी 28 सितंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन देर शाम 6:30 बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की स्थानीय इकाई के संयोजक राकेश पाण्डेय ने बताया कि सरकार 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग मानने को तैयार नहीं है। इस कारण बैंक कर्मियों को 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। यूएफबीयू के चेयरमैन क्षितिज पाठक ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब साल के 52 में से 24 सप्ताह पहले से ही 5 दिवसीय बैंकिंग के दायरे में हैं, तो बाकी 28 सप्ताह के लिए इसे लागू न करने का सरकार के पास क्या तर्क है? यह यूनियंस की सही मांगों को नजरअंदाज करने की जिद दिखाता है। स्टेट बैंक के बाहर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन (रीजन-5) के क्षेत्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, आंचलिक सचिव अजब सिंह और राजेश सिंह ने किया। पूरी व्यवस्था गौरव गोयल ने संभाली। इस प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के कई बड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। इनमें अधिकारी संगठन से आदर्श बाजपेई (केनरा बैंक), अनूप सिंह (बैंक ऑफ इंडिया), पंकज पांडे (पीएनबी) और आशीष मिश्रा (इंडियन बैंक) शामिल थे। वर्कमैन यूनियन से वेदप्रकाश पांडे, पवन मिश्रा (बैंक ऑफ इंडिया), अजय मेहरोत्रा, अखिलेश मिश्रा (पीएनबी), कौशलेंद्र शुक्ला (यूनियन बैंक), वर्षा मेहरोत्रा (सेंट्रल बैंक), अनादि ब्रम्ह (बैंक ऑफ बड़ौदा) और अनुज सिंह (केनरा बैंक) ने मुख्य रूप से नेतृत्व किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User