मेरठ व्यापार बंधु की बैठक में 5 समस्याएं सुलझीं:डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, 21 समस्याएं रखी गईं

Nov 29, 2026 - 16:15
0
मेरठ व्यापार बंधु की बैठक में 5 समस्याएं सुलझीं:डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, 21 समस्याएं रखी गईं
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक का संयोजन मेरठ के उपायुक्त, राज्य कर ने किया। इस बैटिंग में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रखी। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी 21 समस्याएं रखी गईं। इनमें से करीब 5 समस्याओं का समाधान व्यापारियों के हित में किया गया। इसके अलावा जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। उन समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निस्तारण के आदेश भी दिए गए। लंबित समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अगली बैठक से पहले समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए। यदि व्यापारियों के हित में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ के अपर नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मेरठ विकास प्राधिकरण के एई, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई मौजूद रहे। व्यापार बंधु और व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User