गोविंद नगर में नहर में मजदूर का शव मिला:रातभर घर नहीं लौटा युवक,राहगीरों ने सुबह देखा शव
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नहर किनारे एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नहर में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त राजू पांडेय (52) के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में होने के दौरान मजदूर नहर में गिर गया होगा। देर रात को घर से शराब के नशे में निकला था युवक गोविंद नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी राजू पांडेय पल्लेदारी का काम करते थे। परिवार में पिता हरिशंकर पांडेय कपड़ा मिल से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में मां दुर्गावती और दो भाई मनीष पांडेय व पप्पू पांडेय हैं। छोटे भाई मनीष ने बताया कि राजू शनिवार देर रात शराब के नशे में घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। रातभर घर न पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता होने लगी। रविवार सुबह करीब आठ बजे तक जब राजू का कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। इसी बीच सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने नहर किनारे राजू का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। नहर किनारे भाई का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोविंद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नशे की हालत में नहर में गिरने की आशंका
गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी था। शनिवार देर रात वह शराब के नशे में घर से निकला था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)