बुलंदशहर में चार ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से रुपए निकाले:बुलंदशहर में किडनी ऑपरेशन के लिए जमा 1.47 लाख रुपए साइबर ठगों ने उड़ाए
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में साइबर ठगों ने एक मजदूर के बैंक खाते से 1.47 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित सचिन कुमार ने किडनी के ऑपरेशन के लिए मेहनत-मजदूरी करके यह रकम जुटाई थी। उसने पंजाब नेशनल बैंक के खाते में पैसे जमा कर रखे थे। 28 नवंबर की शाम चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 1,47,118 रुपए निकल गए। अब रुपए चले जाने से उसके इलाज पर संकट खड़ा हो गया है। चार ट्रांजेक्शन में निकले 1.47 लाख रुपए जैतपुर निवासी सचिन कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्हें किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी है। ऑपरेशन के लिए वह काफी समय से थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर जमा कर रहे थे। सचिन के मुताबिक, 28 नवंबर की शाम अचानक उनके बैंक खाते से रुपए कटने के मैसेज आने लगे। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई, चार ट्रांजेक्शन में कुल 1,47,118 रुपए निकल चुके थे। बिना ओटीपी बताए खाते से निकली रकम सचिन का कहना है कि उन्होंने किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं बताया था। न ही कोई संदिग्ध लिंक खोला और न ऑनलाइन खरीदारी की थी। इसके बावजूद खाते से रकम निकलने पर वह हैरान हैं। जमा पूंजी खत्म होने से अब उनके सामने किडनी के ऑपरेशन के लिए पैसों का इंतजाम करने की चुनौती खड़ी हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने ककोड़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने रकम वापस दिलाने और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)