आगरा में दीपावली पर 200 करोड़ के पटाखे फूंके-VIDEO:पिछले साल से ज्यादा हुई आतिशबाजी, रोशनी से जगमगाए घर और बाजार
आगरा में दीपावली पर रोशनी के साथ आतिशबाजी का भी जमकर धमाका हुआ। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद लोग सड़कों पर निकले और देर रात तक पटाखे, अनार और फुलझड़ियां चलाते रहे। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार पटाखों का कारोबार 200 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। महंगाई के बावजूद बाजार में खरीदारी का उत्साह कम नहीं दिखा। घरों में पूजा, सड़कों पर आतिशबाजी शाम होते ही घरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन शुरू हो गया। रात 8 बजे तक लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखा। पिछले साल से ज्यादा हुई आतिशबाजी स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा आतिशबाजी हुई। लोगों ने भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी को दोगुने उत्साह के साथ मनाया। पटाखा कारोबारियों ने भी अच्छी बिक्री की बात कही। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने पटाखों के साथ मिठाइयां, दीये और सजावट का सामान भी खरीदा। दीपावली पर शहर के घरों, गलियों और बाजारों को रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने इंतजाम किए थे। दमकल विभाग भी अलर्ट रहा। पूरे शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)