आज अखबार नहीं, पढ़ें रायबरेली की कल की बड़ी खबरें:अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत, किसानों ने खेतों में दीप जलाए

Nov 09, 2026 - 07:32
0
आज अखबार नहीं, पढ़ें रायबरेली की कल की बड़ी खबरें:अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत, किसानों ने खेतों में दीप जलाए
रायबरेली के ऊंचाहार में शनिवार देर रात लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर सबीसपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र अंश वर्मा की मौत हो गई। वह साइकिल से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सबीसपुर निवासी राजू प्रसाद का बेटा अंश अरखा स्थित विश्वनाथ सिंह स्मारक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ता था। शनिवार रात वह अपने दादा के घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घर जा रहा था। सबीसपुर के पास प्रयागराज की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। पढे़ं पूरी खबर रायबरेली के गांवों में किसानों ने खेतों में दीप जलाए:परैया नमक सार में घरों के साथ खेतों की मेड़ों पर भी दीपक जलाकर मनाई दीपावली रायबरेली के छतोह ब्लॉक की ग्राम सभा परैया नमक सार में किसानों ने दीपावली पर घरों के साथ खेतों में भी दीपक जलाए। ग्रामीण शाम को खेतों में पहुंचे और मेड़ों पर दीपक रखे। गांवों में कई लोगों ने इस परंपरा को निभाया। खेतों में दीपक जलाने की यह परंपरा खेती और ग्रामीणों की आस्था से जुड़ी है। पढ़ें पूरी खबर सुरैया मुवक्किल में लोगों ने दीपावली मनाई:डीह ब्लॉक के गांव में आतिशबाजी हुई रायबरेली के डीह ब्लॉक के ग्राम सुरैया मुवक्किल में लोगों ने दीपावली मनाई। गांव में लोगों ने आतिशबाजी की और घरों को दीपों से सजाया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर उत्साह रहा। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User