आगरा विश्वविद्यालय ने दिसंबर की-स्नातक परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन:अब मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र के कुछ पेपर नई तारीखों पर किया जाएंगे आयोजित
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक स्तर की दिसंबर 2026 परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार कुछ विषयों के पेपर की तिथियां और पालियां बदल दी गई हैं। बदला हुआ कार्यक्रम जारी: संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक पांचवें सेमेस्टर के मनोविज्ञान-I (जीवन काल मानव विकास) की परीक्षा अब 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। मनोविज्ञान-II (सकारात्मक मनोविज्ञान) की परीक्षा 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखी गई है। प्रथम सेमेस्टर के डी.एस.एस.टी. (युद्ध के वैचारिक पहलू-सिद्धांत) की परीक्षा 20 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में भी बदलाव: इसी तरह पांचवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र-I (आर्थिक विकास और वृद्धि) की परीक्षा 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अर्थशास्त्र-II के दोनों पेपर—पर्यावरण अर्थशास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र—28 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिए जाएंगे। बोले परीक्षा नियंत्रक: परीक्षा नियंत्रक प्रो. ओम प्रकाश ने बताया सभी नोडल केंद्रों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि इस सूचना को सूचना पट पर चस्पा करवाएं और संबंधित केंद्रों को सूचित करें। साथ ही इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट और संबद्ध महाविद्यालयों के लॉगिन पर अपलोड करने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)